जितेंद्र वर्मा, जोबट जोबट (खारी) स्थित एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल (EMRS) का आज अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) वीरेंद्र सिंह द्वारा विद्यालय एवं छात्रावास का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल अनुपस्थित होना पाए गए। सीएम राइस में शिक्षक अनुपस्थित होना और मीनू अनुसार भोजन व्यवस्था करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए विद्यालय में अध्ययनरत 223 बालक एवं 211 बालिकाओं की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए एसडीएम ने छात्रों से संवाद किया, उनकी राय जानी तथा शिक्षण, भोजन एवं छात्रावास संबंधी अनुभवों पर चर्चा की। इसके साथ ही विद्यालय के शिक्षक एवं स्टाफ से भी चर्चा कर उनकी समस्याएँ सुनी गईं। बच्चों की भोजन बैठक व्यवस्था सुधारने एवं हैंड वाश यूनिट व्यवस्था करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। एकलव्य निरीक्षण के दौरान विद्यालय एवं छात्रावास की व्यवस्थाएँ सुव्यवस्थित पाई गईं। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण भोजन एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है। सुरक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था के अंतर्गत वार्डन एवं स्टाफ नर्स 24 घंटे परिसर में उपस्थित रहते हैं। छात्रावास की देखरेख पुरुष वार्डन श्री सिद्धार्थ पटेल एवं महिला वार्डन सुश्री नेहा गुप्ता द्वारा की जा रही है। एसडीएम वीरेंद्र सिंह ने विद्यालय के खेल मैदान को और बेहतर बनाने तथा कुछ सामान्य कमियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए। Post navigation नवागत सीएमएचओ डॉ. राजेश अतुलकर ने जोबट सहित तीन स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -एसडीएम वीरेंद्र सिंह