मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ इस्लामिक कैलेंडर का नया वर्ष 15 जून से दिन सोमवार से शुरू हो रहा है, लगभग 1400 वर्ष पूर्व पैगंबर साहब के नवासे इमाम हुसैन की शहादत हुई थी जिसकी याद में मोहर्रम मनाया जाता है क्षेत्र में अमन-चैन और शांति पूर्वक आयोजन संपन्न हो इस हेतु आज 14 जून को आम्बुआ थाना प्रांगण में थाना प्रभारी मोहन सिंह डावर की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सदस्यों से विभिन्न सुझाव मांगे गए तथा शासन प्रशासन के निर्देशानुसार कार्य क्रम संपन्न कराने पर विचार किया गया, बैठक में हिंदू, मुस्लिम तथा बोहरा समाज के लोगों ने भाग लिया। Post navigation मोहर्रम में नौ दिन बंद रहेगी दाउदी बोहरा समाज की दुकानें व कारोबार पूजा के दीपक से लगी आग में कबाड़े की गोदाम में भारी नुकसान