मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ इस्लामिक कैलेंडर का नया वर्ष 15 जून सोमवार से शुरू हो रहा है। इस वर्ष शिया दाउदी बोहरा समाज के 53 वें धर्मगुरु अली कदर सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब लंदन में मोहर्रम पर्व मनाकर पूरे विश्व में गम-ए-हुसैन का पैगाम देंगे। इस वर्ष सैयदना साहब ने मोहर्रम पर्व के दौरान समाजजन से अपना व्यापार-कारोबार पूर्ण रूप से बंद रखने का फरमान दिया है। इसी तारतम्य में मोहर्रम शुरू होने से पूर्व सभी कार्यालय और विद्यालयों में अवकाश के साथ व्यापारी, इंटरनेट मीडिया, व्हाटसएप, मेल, स्टेट्स, बैनर आदि माध्यमों से व्यापारिक कारोबार में किसी को परेशानी न हो, इस बारे में अवगत करवाया जा रहा है। देश-विदेश से हजारों की तादाद में अनुयायी सैयदना साहब के साथ मोहर्रम पर्व में शामिल होने के लिए लंदन पहुंच रहे हैं। मोहर्रम के दौरान सैयदना साहब के कुछ प्रवचन की वीडियो रिकार्डिंग का लाभ भी हर शहर में मिलेगा। मोहर्रम का त्योहार 1400 वर्ष पूर्व पैगंबर साहब के नवासे इमाम हुसैन की शहादत की याद के रूप में मनाया जाता है। Post navigation आलीराजपुर-आम्बुआ मार्ग पर डंपर की टक्कर से तीन भैंसों की मौत, एक गंभीर घायल आगामी मोहर्रम त्योहार के मद्देनजर शांति समिति की बैठक संपन्न