जीवन राठौड़@ सारंगी बीती रात अवैध शराब भरकर जा रही पिकअप असन्तुलित होकर पलटी खा गई। जिसमे एक युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। हालांकि ये अभी तक पता नही चल पाया है कि पिकअप में कितने लोग थे, शव को पीएम के लिए पेटलावद लाया गया है। पुलिस का कहना है कि रात में सूचना मिली थी कि नवापाड़ा में एक अवैध शराब से भरी पिकअप पलटी खा गयी। मृतक युवक का नाम सुरेश है। मामले में पुलिस जांच कर रही है। पेटलावद में मृतक के परिजन पहुंचे है। फिलहाल पीएम होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि शराब कितनी है और कहां ले जाई जा रही थी। Post navigation खेत पर गए युवक की कुंए में गिरने से मौत, परिवार में छाया मातम नवापाडा में हुआ घटनाक्रम सन्देहास्पद; मृतक युवक के परिजनों का हॉस्पिटल में हंगामा…