सलमान शैख़। पेटलावद अपने खेत पर गए दिलीप पिता अमर सिंह मेडा निवासी सिर्वी मोहल्ला की कुंए में गिरने से मौत हो गई। घटना देर शाम की है हालांकि पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रंग पंचमी पर हुई इस घटना से परिवार में शोक का वातावरण छा गया है। एक और चारों ओर खुशियां मनाई जा रही थी, वहीं दूसरी ओर इस परिवार के लिए एक बुरी खबर है देर शाम सामने आई। यह युवक नगर परिषद में कार्यरत था। मामले में पुलिस जांच कर रही है। Post navigation जिला प्रशासन ने रेलवे को सौंपी झाबुआ-रामा और पेटलावद की शासकीय भूमि … अवैध रूप से शराब भरकर जा रही पिकअप पलटी; 1 युवक की मौके पर मौत, पुलिस जुटी जांच में