सलमान शैख़@ पेटलावद बीती रात सारंगी के नवापाड़ा में हुए पिकअप पलटने की घटना क्रम में एक नया मोड़ सामने आया है। परिजनों ने करीब आधे घंटे तक पेटलाद हॉस्पिटल में इस बात को लेकर हंगामा किया कि यह घटनाक्रम सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया है। उनका आरोप है कि घटना में जो मृतक हुआ है उसे मारा गया है। परिजन ठेकेदार की साजिश बता रहे हैं और शव का पीएम कराने के लिए राजी नहीं हो रहे है। परिजनों का कहना है कि पिकअप में शराब की पेटियां भरी थी, लेकिन उन्हें नुक़सान नही हुआ है और न ही पिकअप में नुकसान हुआ है, वहीं एक जो अन्य युवक घायल है उसका कहना है कि ठेकेदार ने उनके साथ मारपीट की है। अब यह तो पूरी जांच में मामला स्पष्ट हो सकेगा है कि आखिर इस घटनाक्रम में सच्चाई क्या है…? परिजन सभी इकट्ठा होकर पुलिस के साथ घटना स्थल देखने की जीत पर अड़े हुए है। Post navigation अवैध रूप से शराब भरकर जा रही पिकअप पलटी; 1 युवक की मौके पर मौत, पुलिस जुटी जांच में सारंगी कांड: पुलिस ने दर्ज की 3 दर्जन लोगों पर नामजद FIR; 200 लोग अन्य