अलीराजपुर लाइव के लिए चंद्रशेखर आजाद नगर से रिजवान खान की रिपोर्ट- पशु पालन,मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास मंत्री अंतरसिंह आर्य ने अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के अवसर पर आज चन्द्रशेखर आजाद नगर में स्थित बस स्टैंड से खुले वाहन में लोगों का अभिवादन करते हुए रैली बैंडबाजों के साथ उत्साह पूर्वक अमर शहीद चन्द्र शेखर आजाद स्मृति मंदिर पहुंची जहां पर अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर श्रृद्धा-सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अनिता चौहान, जोबट विधायक माधौसिंह डावर, अलीराजपुर विधायक नागरसिंह चौहान, नगर परिषद अध्यक्ष निर्मला डावर, जनपद अध्यक्ष कमना, किशोर शाह, कलेक्टर शेखर वर्मा, वन मंडलाधिकारी अमित दुबे, अनुविभागीय अधिकारी एफडी जाधव, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जेएस डामोर, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी कनेश, सहायक संचालक उद्यानिकी त्रलोकचन्द्र वास्कले सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। पौधारोपण पशु पालन ,मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास मंत्री अंतरसिंह आर्य चन्द्रशेखर आजाद नगर में स्थित अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद उद्यान परिसर में वन विभाग द्वारा वन महोत्सव वर्ष 2016 के अंतर्गत आयोजित पौधारोपण किया। Post navigation जिलेवासियों ने याद किया अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद को नगर के बाहर बने कन्या छात्रावास में हुई चोरी