झाबुआ लाइव के लिए खरडूबडी से सिराज बंगडवाला की रिपोर्ट- आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने रामा विकासखंड में सदस्यता अभियान किया। इस दौरान आयोजन प्रमुख भारत गुर्जर ने छात्रों को संगठन के बारे में बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र-छात्राओं का संगठन एवं हर प्रकार की समस्या में छात्रों के साथ खड़ा रहता है। सदस्यता अभियान रामा विकाखंडड के पारा,रजला, खरडूबड़ी में हुआ। इस मौके पर रामा ब्लाॉक संयोजक कापसिंग भूरिया, पारा नगर मंत्री बुरहान बंगड़वाला, नगर उपाध्यक्ष दीपक परमार, शिवम पाटीदार, जितेंद्र चौहान, दशरथ नलवाया, महेश डामोर, चिमु देवल, अंतिम खपेड, संजय सोलंकी, कांजी भाबोर आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। Post navigation मुआवजे की मांग को लेकर 200 किसानों ने दिया कलेक्टर को ज्ञापन सस्ते सोने की लालच में दो लाख रुपए लेकर पहुंचे और ठगा का शिकार हुए महाराष्ट्र के दपंत्ति