झाबुआ लाइव के लिए विपुल पांचाल की रिपोर्ट- महाराष्ट्र के पालगर साईंनगर जिला उमरोली में किराना दुकान चलाने वाले पालगर के निवासी नरेश लालचन्द विश्वकर्मा को झाबुआ के एक व्यक्ति द्वारा प्रलोभन दिया गया कि आपका भी भला होगा और मेरा भी सोना रखा है और बहुत कम में मिल जाएगा उस अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें सोने का टुकड़ा दिखाया जो असली था। उसी लालच में आकर दंपति को आरोपी साथ लेकर झाबुआ आया और बोला कि चलो अब आपका काम हो जाएगा यह बोलकर वह नरेश की पत्नी को हनुमान मंदिर पर ले गया और कहा कि रुपयों से भरा बैग मुझे दे दो और यहां आप बैठों मैं लेकर आता हूं लेकिन कुछ ही समय में वह वहां से बैग में रखे दो लाख रुपए नकदी के साथ रफुचक्कर हो गया। उसके बाद नरेश को उसकी पत्नी ने ठगी की बात फोन पर बताई। इसके बाद पति-पत्नी थाने पहुंचे व जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। Post navigation अभाविप हर प्रकार की समस्याओं में छात्र के साथ खड़ा है : भारत गुर्जर आंगनवाड़ी में गोद भराई कर स्तनपान का ग्रामीण महिलाओं को समझाया महत्व