झाबुआ लाइव डेस्क झाबुआ के सारंगी, मांडन, मोहनपुरा, कसारबयड़ी, मठमठ और हनुमंतिया के 200 किसानों ने आज झाबुआ में कलेक्टर को ज्ञापन देकर उनके नुकसान पर मुआवजे की मांग की। किसानों ने बताया कि सारंगी और वहां की 6 ग्राम पंचायतों में बोवनी के बाद प्रयाप्त पानी नहीं गिरने से उनकी फसलें सूख गई है, पहले ही वह कर्ज में डूबे है। दोबारा बोवनी करनें के लिए उनके पास पैसें नहीं हैं। किसानों के हाल बेहाल है। कलेक्टर आशीष सक्सेना ने किसानों सें चर्चा कर कहा कि अधिक सें अधिक किसान फसलों का बीमा कराएं जिन किसानों का बीमा हैं उनको सर्वे के बाद राशि मिल जाएगी, बाकि किसानों के लिए अलग सें शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। किसानों के साथ झाबुआ जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया व पूर्व विधायक पेटलावद वालसिंह भी मौजूद थे। Post navigation सीईओ जिला पंचायत जमना भिडे ने पदभार ग्रहण किया अभाविप हर प्रकार की समस्याओं में छात्र के साथ खड़ा है : भारत गुर्जर