शिवा रावत @ उमराली

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रांत कार्यसमिति बैठक भोपाल कार्यालय पर संपन्न हुई इन 8 से 9 सितंबर दो दिवसीय बैठक में छात्र हितों के कार्यों की समीक्षा और आगामी कार्ययोजना बनी ।
जिसके पश्चात आगामी कार्यकारिणी की घोषणा प्रान्त अध्यक्ष  योगेश रंघुवंशी, प्रान्त मंत्री  निलेश सोलंकी, प्रान्त संगठन मंत्री राकेश पटेल द्वारा की गई, जिसमें जिले के छात्र नेता विनय चौहान झाबुआ विभाग संयोजक , उकारसिह चौहान जिले के छात्र नेता जिला संयोजक नियुक्त किया।जिला सोशल मीडिया प्रमुख निलेश सस्तिया ने जानकारी में बताया कि संगठन के अनुसार अब झाबुआ को विभाग बनाया गया है जिसमे अलीराजपुर शामिल रहेगा
जिसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी नगर अध्यक्ष संजय मोदी ,नगर मंत्री विश्वास अलावा, जिला जनजाति प्रमुख सावल पचाया नगर छात्रावास प्रमुख समरथ पचाया, अलीराजपुर भाग संयोजक प्रमोद कनेश, अमित जमरा, केंदू तोमर, भारत तोमर, सुरेन्द्र तोमर, छात्रा प्रमुख दया वास्केल, दीक्षांत शर्मा, गौतम चौहान, अंकित सोलंकी आदि कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *