जितेंद्र वाणी@नानपुर ग्राम नानपुर में लगातार बाइक चोरी का मामला बढ़ता ही जा रहा है ।उसी के दौरान आज ग्राम नानपुर में आरक्षक मनोज आरक्षक बलवंत की मुखबिर की सूचना पर के बी रोड पर नाश्ते की दुकान पर एक बाइक वाला खड़ा था जहां पर इन्होंने उस बाइक वाले से कुछ जानकारी मांगी और गाड़ी का इंजन नंबर और नंबर प्लेट सर्च किया तो वह गलत पाया गया। उसी के दौरान जब आरक्षक मनोज व आरक्षक बलवंत उनसे सवाल करने लगे तो वहां से वह भाग निकला। तकरीबन 1 किलोमीटर की दूरी पर जाकर नानपुर के घनश्याम माली की बाडी में लगी 6 फीट की जाली को सिंघम स्टाइल में कूदने कर आरोपी को पकड़ा जिसकी चौराहे पर खूब चर्चा चल रही है। थाना प्रभारी मोहन सिंह डावर ने इस कार्य के लिए प्रशंंसा की । थाना प्रभारी कहते हैं कि मनोज व आरक्षक बलवंत द्वारा आरोपी को पकड़ा गया और उनसे पकड़ कर पुलिस थाने ले जाया गया आगे की कार्रवाई अब की जावेगी । Post navigation गांवों के विकास में विफल साबित हो रही शिवराज सरकार, सिर्फ उपचुनाव वाले क्षे़त्रों में दी जा रही सौगाते : विधायक पटेल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रांत कार्यसमिति गठित