लोहित झामर, मेघनगर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील शुक्ला के निर्देशानुसार संगठन का विस्तार करते हुए अभिनंदन जैन को मध्य प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अभिनंदन जैन मेघनगर जिला झाबुआ के लक्षित इवेंट के ऑनर हैं तथा सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी नियुक्ति पर विभिन्न हिंदू संगठनों, नगर के समाजसेवियों, परिवारजनों एवं मित्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर अभिनंदन जैन ने संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ करेंगे तथा संगठन को मध्य प्रदेश में और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे। Post navigation फुटतालाब में छोटा पड़ गया पंडाल….हजारों की संख्या में भक्ति रस में डूब रहे श्रद्धालु मेघनगर में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया श्री साईबाबा मंदिर का 26वां स्थापना दिवस