जितेंद्र वाणी, नानपुर पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास और एएसपी प्रदीप पटेल और एसडीओपी नीरज नामदेव के निर्देशन पर आज नानपुर पुलिस ने अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया। नानपुर थाना प्रभारी मुकेश कनसिया द्वारा नानपुर कस्बे में 01.10.2024 को वृद्धों एवं पुरुषों एवं महिलाएं को एकत्रित कर साइबर अपराध की जानकारी दी गई। अपराधों से दूर रहने की जानकारी दी। ऑनलाइन फ्रॉड से बचने की जानकारी भी दी। थाना प्रभारी द्वारा नानपुर वासियों को जानकारी व समझाईश दी गई। जिसमें आस पास के ग्रामीण स्कूली टीचर मोबाईल यूजर करने वाले बच्चों को थाना ग्राउंड व गांधी तिराहे पुराने बस स्टैंड बड़ चोक राम चोक आदि जगह समझाइश दी। जिसको ग्रामीणों ने गंभीरता से सुना समझा। Post navigation विहिप, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा खंडवा बड़ौदा राजमार्ग पर भारी बारिश के कारण हुए गड्ढों की मरम्मत का काम चालू