सुनिल खेड़े@जोबट

राज्य पर्यवेक्षक राहुल पाटोल द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ,जोबट का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान शासकीय अस्पताल जोबट में दी जा रही ए एन सी जाँच, फैमिली प्लानिंग ,एन आर सी एवं समस्त स्वास्थ्य सेवाएं पूर्णरूप से गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप पाई गई।राज्य निरीक्षक राहुल पाटोल द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोबट में सफाई व्यवस्था, कर्मचारियों के ड्रेस कोड एवं सीमित संसाधनों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओ की उपलब्धता देखकर हर्ष व्यक्त किया गया एवं बी एम ओ डॉ विजय बघेल एवं टीम हेल्थ जोबट को शुभकामनाए दी।राज्य पर्येक्षक पाटोल द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोबट में अत्याधुनिक संसाधनों की उपलब्धता हेतु केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया!इस अवसर पर बी एम ओ डॉ विजय बघेल,डॉ नरेंद्र मोरी, डॉ ज्योति जमरा,लैब, एक्स रे, पैरामेडिकल एवं बी पी एम शाखा के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *