दीवाली मिलन समारोह के बहाने कार्यकर्ताओ को दिया एकता का सूत्र – भाजपा पर शिक्षकों को धमकाने का लगाया आरोप- सुनिल खेड़े@जोबट -जिले की सबसे बड़ी तहसील जोबट में कांग्रेस पार्टी का मंडी प्रांगण में दीवाली मिलन समारोह संपन्न हुआ , जिसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं को दीपावली की बधाई देते हुए कहा कि पार्टी किसी की भी हो उससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है मेरा मकसद सिर्फ विधानसभा का विकास करना है कोशिश करें कि हर पंचायत में अपनी पार्टी की तरफ से सारे कार्यकता मिलकर सिर्फ एक ही उम्मीदवार को चुनाव लड़ाये ताकि हमारे अधिक से अधिक प्रतिनिधि जीत सके, जिससे मुझे काम करने में आसानी होगी ओर हर गांव तक बिजली, पानी और सड़क पहुचा सकू। भाजपा के नेताओं पर आरोप लगाते हुए विधायक सुश्री भूरिया ने कहा कि भाजपा का एक नेता शिक्षको को फोन पर और बीआरसी के माध्यम से धमकी देकर स्कूलों मैं सामानों का बगैर सप्लाई करे चेक के माध्यम से पैसे मांग रहे है और बच्चों का हक मारने का काम कर रहा है भाजपा का नेता। कार्यकर्ताओं को वरिष्ठ नेता मम्मा मिया और उदयगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष कमरू अजनार जोबट ब्लॉक अध्यक्ष भुरू अजनार ने भी संबोधित किया संचालन विधायक प्रतिनिधि मोनू भाई ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता ईनाम वेल नावेल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष बाबा भय्या, विधानसभा अध्यक्ष वेरसिंह पटेल, जिला प्रवक्ता सुनिल खेड़े,आईटीसेल जिलाध्यक्ष जीतू अजनार, सुरेश सरपंच, महेश सरपंच, ठाकुर बामनिया,जाकिर मकरानी, सुल्तान खत्री,चेन सिंह डावर खट्टाली, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। Post navigation ज्यादा आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र – डॉ बघेल दिव्यांग युवती सुसाइड केस : युवक पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार ; युवक द्वारा डिलिट किये गये मेसेज बैकअप करवायेगी पुलिस