दिनेश वर्मा, झाबुआ मैं माननीय केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी को हृदय से बधाई एवं धन्यवाद देता हूं। आपके प्रयासों से सतना-देवेन्द्रनगर और रीवा-चुरहट रेल लाइनों का लोकार्पण हमारे पूरे क्षेत्र को विकास के एक नए दौर में ले जाएगा। हम सभी के लिए यह बड़े सौभाग्य की बात है। 541 किलोमीटर लंबी यह विशाल रेल परियोजना उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश को भी जोड़ेगी। ललितपुर, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, सीधी और सिंगरौली जैसे क्षेत्र हमारे लिए अनेक दृष्टियों से महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में यहां रेल नेटवर्क का विस्तार अत्यंत आवश्यक था। आपके प्रयासों से मध्यप्रदेश को लगभग ₹1 लाख 15 हजार करोड़ की रेल परियोजनाओं की सौगात मिली है। इसके लिए हम आपका हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। रेल कनेक्टिविटी केवल आवागमन का साधन नहीं है, बल्कि यह किसानों को उनके उत्पादों के लिए बाजार तक पहुंच उपलब्ध कराती है और क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति देती है। मुझे यह बताते हुए भी प्रसन्नता है कि ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग और खंडवा को जोड़ने वाली रेल लाइन भी अब लोकार्पण के लिए तैयार हो रही है। प्रदेश के हर क्षेत्र को आपके माध्यम से रेल सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। वंदे भारत सहित विभिन्न ट्रेनों और रेल सुविधाओं के विस्तार के साथ देश में रेलवे के लिए यह स्वर्णिम काल चल रहा है। – *डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री* Post navigation मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश की बड़ी छलांग: हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट्स को मिली जमीन