दिनेश वर्मा, झाबुआ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह तथा केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित “राष्ट्रीय फिशरीज इन्वेस्टर्स एंड एक्सपोर्टर्स कॉन्क्लेव-2026” का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2026/10/VID-20261023-WA0006.mp4 मत्स्य पालन आज भारत की अर्थव्यवस्था और 3 करोड़ से अधिक लोगों की आजीविका का महत्वपूर्ण आधार है। वर्ष 2024-25 में भारत ने रिकॉर्ड 198 लाख टन मत्स्य उत्पादन किया, जिसमें 75% से अधिक योगदान अंतर्देशीय मत्स्यिकी का रहा। केंद्र सरकार ने पिछले दशक में इस क्षेत्र में ₹39,272 करोड़ से अधिक का निवेश किया है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश ने 2024-25 में 4.45 लाख टन मत्स्य उत्पादन किया। ₹910 करोड़ से अधिक के निवेश, मत्स्य निवेश एवं निर्यात प्रोत्साहन नीति 2026 की पहल तथा हलाली जलाशय स्थित 316 केज वाले भोपाल क्लस्टर से क्षेत्र को बढ़ावा मिल रहा है। बजट 2026-27 में ₹88.25 करोड़ से 49 जलाशयों और 5 अमृत सरोवरों के विकास का प्रावधान है। ये प्रयास रोजगार, निवेश, निर्यात और मछुआरों की आजीविका को सुदृढ़ कर मध्यप्रदेश के मत्स्य क्षेत्र को नई दिशा दे रहे हैं। Post navigation अनुकंपा नियुक्तियों में ऐतिहासिक कदम: संवेदनशीलता और तत्परता का प्रमाण