सुनिल खेड़े @ जोबट
जोबट अगर आप जोबट बायपास से गुजर रहे हो तो सावधानी जरूर रखियेगा कहीं बड़े-बड़े गड्ढों ओर धुल के गुब्बार के कारण आपके साथ कोई बड़ा हादसा ना हो जाए क्योंकि इस समस्या से जिला प्रशासन, एमपीआरडीसी और सड़क निर्माण एजेंसी को कोई मतलब नहीं है।अब ऐसा प्रतीत हो रहा है। बेहाल जोबट बाईपास की सुध लेने वाला कोई नहीं महीनों से खराब यह बायपास मार्ग अब लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बनता हुआ दिखाई दे रहा है। लेकिन जवाबदारो का इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं है। निर्माण एजेंसी ने भी ठान लिया है कि रोड भले ही खराब हो लेकिन टोल टैक्स वसूली धड़ल्ले से की जायेगी इसका साफ कारण यह भी है कि ना कोई कुछ बोलने वाला ओर ना कोई किसी का डर इसी का फायदा उठाकर रोड निर्माण एजेंसी जोबट बायपास रोड कि मरम्मत नहीं करवा रहा है।
जोबट बाईपास जब बना था तब लोगों ने यह सोचा था कि बाईपास रोड बनने से सफर अच्छा व आरामदायक होगा और नगर में ट्रैफिक के दबाव से भी मुक्ति मिलेगी लेकिन ऐसा नहीं हूआ और बायपास जल्द ही उखड़ कर खराब हो गया आज स्थिति यह है कि जगह-जगह से बायपास रोड खराब होकर उखड़ चुका है वह अनेक जगहों पर गड्ढों से वाहन चालक खासे परेशान है इसके बावजूद भी टोल कंपनी बाईपास रोड का सुधार नहीं कर रही है और चालको से बेधड़क टोल वसूला जा रहा है मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम(एमपीआरडीसी) भी सब कुछ जानते हुए अनदेखी कर रहा है।
एमपीआरडीसी के अधीन आने वाले इस बायपास मार्ग की दुर्दशा के कारण जोबट नगरवासी ही नही बल्कि यहां से प्रतिदिन गुजरने वाले हजारों ग्रामीण व अन्य वाहन चालक खासे परेशान हैं इसके बावजूद विभाग इस सड़क के निर्माण व मरम्मत पर ध्यान नहीं दे रहा है सड़क की मरम्मत के नाम पर विभाग द्वारा हर बार मिट्टी डालकर खानापूर्ति की गई है जिससे सड़क की हालत दिन-ब-दिन और अधिक खस्ताहाल होती जा रही है‌। कई स्थानों पर तो गड्ढे इतने गहरे हैं कि वहां से दो पहिया व चार पहिया वाहन निकलना भी मुश्किल है रात के समय तो इस पर चलना खतरे से खाली नहीं है सड़क की व्यस्तता और इस पर विभाग की अनदेखी को देखते हुए लोगों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं दरअसल विभाग द्वारा इस सड़क पर कई बार मिट्टी डालकर इतिश्री कर लिया जाता है।और आगे कागजों में बता दिया जाता है कि हमने सड़क की अच्छे से मरम्मत कर दी है‌ भारी वाहनों के आवागमन के कारण कुछ दिन में ही फिर से पूरानी स्थिती निर्मित होती रही है लोगों का कहना है कि व्यवस्थित रूप से सड़क का पुनर्निर्माण किया जाए तो समस्या हल हो सकती बाईपास से गुजरने पर यहां की खस्ताहाल सड़क के कारण वाहन चालक को खासी परेशानी होती है और हर समय दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।

क्या कहना है जवाबदारो का-
बहुत जल्द कार्य शुरू कर दिया जाएगा पिछली बार मैं बाहर था इस वजह से मिट्टी डाल दी गई थी लेकिन इस बार में पूरा काम कंप्लीट कर दूंगा। विजय शंकर त्रिपाठी
गंगोत्री & टोल टैक्स मेनेजर

जोबट बाईपास की स्थिति बहुत ज्यादा खराब है। जल्द से जल्द टोल एजेंसी के द्वारा कार्य किया जायेगा टोल एजेंसी के द्वारा प्रॉपर कार्य नहीं किया गया होगा जो इनकी जवाबदारी बनती है।इस वजह से जोबट बाईपास पर बहुत बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं।
बड़े-बड़े गड्ढों से बड़ा हादसा ना हो मैंने निर्देश दिए हैं। में
प्राथमिकता से टोल एजेंसी कंपनी को निर्देश देकर जल्द से जल्द काम करवाया जाएगा।आशीष पटेल #सहायक महाप्रबंधक एमपीआरडीसी धार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *