https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2020/11/VID-20201101-WA0001.mp4 सुनील खेड़े@ जोबट फ्रांस में सरकार और कट्टरपंथी संगठनों के बीच छिड़ी जंग का असर अब दुनिया के कई देशों पर दिखने लगा है। दुनियाभर में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज होन लगा है। भारत के कई इलाकों में भी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के खिलाफ गुस्सा देखा जा रहा है। आज सुबह आलीराजपुर जिले के जोबट शहर की सड़कों पर अचानक फ्रांस के राष्ट्रपति के पोस्टर चिपके हुए पाये गए। अब यह किसने लगाए इसकी जांच में पुलिस जुट गई है। जब सुबह लोग घरों से बाजार में निकले तो उन्हें मैक्रों के सैकड़ों पोस्टर चिपके देखे। इसे देखकर हर कोई हैरान हो गया। गौरतलब है कि फ्रांस में एक कार्टून विवाद को लेकर मुस्लिम देशों की आलोचना का सामना कर रहे हैं। ये पोस्टर रात 12 बजे से सुबह 5 बजे के दरमियान लगाए गए है। गौरतलब है कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों के पैगम्बर मोहम्मद साहब के विवादित कार्टून दिखाने के फैसले का बचाव करने और इस्लाम को लेकर उनकी टिप्पणियों से पूरी दुनिया में मुस्लिम नाराज है। आलीराजपुर जिले में भी इस तरह का साइलेंट विरोध हुआ है। पोस्टर किसने लगाए इसके बारे में पता लगाया जा रहा है। फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। Post navigation महिलाओं ने शुरू की करवाचौथ की तैयारियां जिला जेल में बंदियों से मुलाकात के लिए गाइड लाइन जारी, इन नियमों का पालन कर मिल सकेंगे परिजन