मेघनगर@लोहित झामर मेघनगर होटल एम 3 पर अचानक एक युवक ने पथराव कर दिया। घटना 11 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक गौरव नामक व्यक्ति ने होटल एम 3 पर पत्थरों से हमला कर दिया। पत्थर मारने वाले व्यक्ति को पुलिस ने मौके से हिरासत में ले लिया और थाने ले जाया गया है। घटना में होटल के मेन गेट पुरी तरह से टूट गया। हालांकि किसी प्रकार की कोई जनहानि की खबर अभी नही है। युवक ने ऐसा क्यों किया इसका कारण फिलहाल अज्ञात है। Post navigation शनि जयंति के अवसर पर हुआ भंडारे का आयोजन मेघनगर पुलिस ने 24 घंटे में किया चोरी की वारदात खुलासा