मेघनगर@लोहित झामर

फरियादी मोहम्मद असलम मन्सुरी पिता उसमान असलम मन्सुरी उम्र 45 वर्ष निवासी मेघनगर ने शाम करीब 06.30 बजे अपनी मोबाईल रिपोरिंग दुकान को बंद कर घर चला गया था दिनांक 29.05.2023 को सुबह 08.30 बजे दुकान पर आकर देखा तो उसकी दुकान पर लगे पत्तरे को उचका कर पत्तरो को ऊपर करके दुकान मे घुसकर करीब 30 मोबाईल व नगदी 500/- रुपये कुल राशि करीब 02 लाख रुपये की कोई अज्ञात आरोपी चुराकर ले गया फरि. की रिपोर्ट पर थाना मेघनगर पर अप.क्र 282/2023 धारा 457,380 भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया।

घटना का खुलासा :- पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री अगम जैन जिला झाबुआ के निर्देशन मे तथा श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रेमलाल कुर्वे जिला झाबुआ तथा श्रीमान एस.डी.ओ.पी. महोदय, श्री रविन्द्रसिंह राठी अनुभाग थांदला के नेतृत्व मे टीम गठित कर तत्काल टीम को आरोपीयो की पतारसी मे लगाया गया, जिन्हे मुखबीर के माध्यम से पता चला कि विनीत भण्डारी और उसका साथी पुराने मोबाईल बैचने की बात टेम्पो स्टेंड पर खडे होकर कर रहे है संदेह होने पर पुलिस द्वारा विनीत भण्डारी व उसके साथी दिनेश चौहान से बारिकी से पुछताछ करने पर अपना जुर्म कबुल किया जिन्हे गिरफ्तार कर आरोपीयो से चोरी गये 31 मोबाईल व 400 रुपये नगदी किमती करीब 02 लाख रुपये के बरामद किये गये

 

आरोपी के नाम व आपराधिक रिकार्ड :-

1. आरोपी विनीत पिता सुनिल भण्डारी उम्र 20 वर्ष निवासी दालखली मोहल्ला मेघनगर

के विरुध्द थाना मेघनगर पर कुल 08 अपराध पंजीबध्द है जो निम्न है – अप.क्र. 048/2016 धारा 454,380 भादवि ,अप.क्र.159/2016 धारा 454,380 भादवि ,अप.क्र. 150/2016 धारा 454,380 भादवि ,अप.क्र.167/2016 धारा 457,380 भादवि ,अप.क्र. 173/2016 धारा 457,511 भादवि , अप.क्र.232/2018 धारा 454,380 भादवि , अप.क्र. 199/2020 धारा 454,380 भादवि, अप.क्र.282/2023 धारा 457,380 भादवि

2. आरोपी दिनेश उर्फ लालु उर्फ अजय पिता मोहन चौहान उम्र 19 वर्ष निवासी नयापुरा मेघनगर के विरुध्द कुल 02 अपराध पंजीध्द है जो निम्न है – अप.क्र. 232/2018 धारा 454,380 भादवि, अप.क्र.282/2023 धारा 457,380 भादवि

गया मश्रुका – 31 मोबाईल व 500 रुपये नगदी किमती करीब 02 लाख रुपये ।

मिला मश्रुका – 31 मोबाईल व 400 रुपये नगदी किमती करीब 02 लाख रुपये ।

सराहनीय कार्य – संपूर्ण कार्यवाही मे सउनि. ओमप्रकाश जोशी, सउनि. उमेश मकवाना, प्रआर. 492 रायसिंह , प्रआर. 225 राकेश , आर. 642 बन्टू व म.आर. 73 अंजली का सराहनीय योगदान रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *