आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर ग्राम सेजावाड़ा वडवाड़िया फलिया निवासी लिलेश पिता धनसिंह गणावा की दुर्घटना में घायल होने के बाद मौत हो गई। टक्कर Gj 10 ad 4631 और Mp 45 mj 1967 नंबर की मोटरसाइकिल में हुई थी। लीलेश के पिता धनसिंह ने बताया मेरा लड़का और मेरी लडकी का लड़का विपुल नि. छोटीमालपुर का मोटर सायकल लेकर भाबरा आये थे। लिलेश भाभरा से वापस ग्राम सेजावाड़ा जा रहा था कि ग्राम कालियावाव सोनू के ढाबा के पास सामने मोटर सायकल ने टक्कर मार दी। जिससे लिलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। आजाद नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद उसे दाहोद रैफर किया गया था। जहां ईलाज के दौरान लिलेश की मृत्यु हो गई है। शव को आजाद नगर लाया गया जहां पर पीएम किया गया। पुलिस ने परिजन के सुपुर्द कर दिया है। गौरतलब है की दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत में चार युवा घायल हुए थे। Post navigation शासकीय महाविद्यालय में हुआ परिचर्चा का आयोजन, प्रोफेसरों ने दिया मार्गदर्शन सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सब्जी व्यापारियों के लिए बैठक व्यवस्था करने की मांग को लेकर सीएमओ को दिया ज्ञापन