आरिफ हुसैन, चन्द्रशेखर आज़ाद नगर सब्जी व्यापारियों की बैठक व्यवस्था को लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि मैन रोड की साइड में बैठकर सब्जी की दुकान लगाने से आमजनों को काफी दिक्कते आती है। जिससे ट्राफिक भी जाम होता है। साथ ही एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस मोबाइल जैसे इमरजेंसी वाहनों को निकलने में बड़ी परेशानी होती है। ज्ञापन में सामाजिक कार्यकताओं ने मांग रखी कि सब्जी व्यापारियों के लिए बैठक व्यवस्था अलग से की जाए या अस्थाई जगह देकर बिठाया जाए ताकि वाहन चालकों ओर आमजन को सब्जी खरीदने व बेजचने वालो को कोई परेशानी न हो या कोई अनहोनी होने से बचा जा सके। साथ ही यातायात जाम से भी बचा जा सके। Post navigation मोटरसाइकिल की भिड़ंत में घायल हुए युवक की मौत, उपचार के दौरान दाहोद में दम तोड़ा भारत सरकार की समग्र शिक्षा एवं साक्षरता संयुक्त सचिव अर्चना शर्मा अवस्थी ने शैक्षिक संस्थाओं के निरीक्षण किया