चंद्रशेखर आजाद नगर। शासकीय महाविद्यालय भाबरा में विकसित भारत 2047 के संदर्भ में एक परिचर्चा का आयोजन किया गया ,जिसका विषय “नव प्रवर्तन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी था। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य एवं प्रशासनिक अधिकारी एम .एस . डोडवा ने की । जिन्होंने नव प्रवर्तन के सम्बंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की । प्रो.संदीप बामनिया द्वारा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के विद्यार्थी जीवन में सही उपयोग व इंटरनेट व एआई टूल्स के उपयोग द्वारा सीखने की प्रक्रिया को सरल बनाने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई ।कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी विजय कुमार अलावे द्वारा किया गया। इस परिचर्चा में संपूर्ण स्टाफ व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार डॉ. शुभम चौहान द्वारा व्यक्त किया गया। Post navigation दो मोटरसाइकिल आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हुई, चार युवक घायल मोटरसाइकिल की भिड़ंत में घायल हुए युवक की मौत, उपचार के दौरान दाहोद में दम तोड़ा