मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ अभी कुछ समय पूर्व तक क्षेत्र में गर्मी जैसी स्थिति थी मगर अचानक मौसम ने करवट ली और क्षेत्र में शीत लहर का प्रकोप ऐसा प्रारंभ हुआ कि घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। क्षेत्र में विगत दिनों से मौसम में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है क्षेत्र में मावठे की वर्षा हुई तथा फिर मौसम बदला और उमस तथा गर्मी का एहसास लोगों ने किया विगत दो दिनों से क्षेत्र में पुनः मौसम ने करवट बदली तथा आसमान पर बादल तो छाए ही साथ ही शीत लहर भी चलने लगी शीत लहर से संपूर्ण क्षेत्र कंपकंपा गया अभी भी वही हालत है ठंड के कारण घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है दिन में भी गर्म कपड़ों में लिपटे दिखाई दे रहे हैं शाम को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है शीत लहर का असर मनुष्य ही नहीं पशु पक्षियों पर भी पड़ता दिखाई दे रहा है छोटे-छोटे स्कूल जाने वाले बच्चों तथा बुजुर्गों पर भी ठंड का अधिक असर दिखाई दे रहा है मौसम के जानकारों के अनुसार अभी और अधिक ठंड क्षेत्र में पड़ सकती है इस ठंड से फसलों को लाभ मिलेगा। Post navigation गर्मी, वर्षा हो या कड़ाके की ठंड, जहां-तहां बैठने को मजबूर सब्जी विक्रेता अनैतिक कार्यों के साथ ही बाइक स्टंट का स्थान बनी शिक्षण संस्था