इरशाद खान, बरझर ग्राम पंचायत महेंद्रा के रणखेतर फलिया में दो किसान के खेत में रखे गेहूं के पुलों ने आग पकड़ ली। घटना बुधवार शाम करीब साढ़े 7 बजे की है। जानकारी के अनुसार किसान रमण भाबर व मानसिंह बामनिया निवासी रणखेतर फलिया ने अपने खेत में गेहूं की फसल काटकर रखी थी। खेत के पास से बिजली की लाइन जा रही है। शाम को तेज हवा चलने के कारण तार में से निकली चिंगारी गेहूं के पुलों में जा गिरी इससे गेहूं के पुलों में आग लग गई। आसपास के लोग दौड़े और आग बुझाने का प्रयास किया, इससे के पुले जलने से बच गए। हालांकि तब कुछ पुले जल चुके थे। Post navigation तेंदुए ने किया गाय के बछड़े और बकरियों का शिकार आकाशीय बिजली गिरने से युवक बुरी तरह झुलसा