इरशाद खान, बरझर

ग्राम पंचायत बरझर में एक बार फिर तेंदुआ जानवरों का शिकार कर रहा है। बुधवार को एक के बाद एक तीन बकरियों का शिकार किया। इसके अलावा दो से तीन दिन पहले एक गाय के बछड़े का भी शिकार किया था। लगातार जानवरों पर हो रहे हमले से ग्रामीणों में भी भी भय है। बुधवार को वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जांच की। उन्होंने तेंदुआ होने की पुष्टि की है। मोरी फलिया निवासी किसान नन्ना पिता दितिया वसुनिया की तीन बकरियाें बुधवार को बंधी हुई थी जिन्हें तेंदुआ एक के बाद एक खींचकर ले गया। वहीं दो से तीन दिन पहले खेत पर चरने के के दौरान एक गाय के बछड़े का भी शिकार कर ले गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *