मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ आम्बुआ थाने के थाना प्रभारी दिलीप चंदेल का स्थानांतरण होने के कारण उनके स्थान पर आए नवागत थाना प्रभारी योगेंद्र मंडलोई का स्वागत तथा चंदेल को आम्बुआ पत्रकार संघ द्वारा विदाई दी गई। प्राप्त समाचार के अनुसार आम्बुआ थाने पर दिनांक 19/12/21 को पदस्थ थाना प्रभारी दिलीप चंदेल जिनका कार्यकाल लगभग डेढ़ वर्ष का रहा, मिलनसार मृदुभाषी दिलीप चंदेल को आम्बुआ पत्रकार संघ की ओर से अध्यक्ष गोविंदा माहेश्वरी, वरिष्ठ पत्रकार जगराम विश्वकर्मा, असलम मकरानी, हुसैन बोहरा द्वारा विदाई दी गई अपने विदाई उद्बोधन में थाना प्रभारी दिलीप चंदेल ने कहा कि आम्बुआ पत्रकार संघ का अच्छा सहयोग मिला साथ ही कस्बे के समस्त नागरिकों अन्य कर्मचारियों तथा विभाग के सहयोगियों भरपूर सहयोग रहा मैं आम्बुआ को कभी भूल नहीं पाऊंगा। नवागत थाना प्रभारी योगेंद्र मंडलोई का पत्रकार संघ द्वारा स्वागत किया गया अपने स्वागत के प्रत्युत्तर में मंडलोई ने कहा कि वह सभी के सहयोग से कस्बे में शांति व्यवस्था कायम रखकर जनसहयोग से अच्छी सेवा देने का प्रयास करेंगे पत्रकार संघ का सहयोग मिलता रहे। Post navigation विधि-विधान के साथ दशा माता की स्थापना की गई आम्बुआ थाने पर शांति समिति की बैठक हुई