मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ आम्बुआ कस्बा क्षेत्र के शांति समिति सदस्यों की एक बैठक आज थाना प्रांगण में रखी जाकर आगामी दिनों में बोहरा मुस्लिम जमात के मोहर्रम तथा अन्य त्योहारों आदि के शांति पूर्वक संपन्न कराने हेतु बैठक रखी गई। आम्बुआ पुलिस थाना प्रांगण में नवागत थाना प्रभारी योगेंद्र मंडलोई द्वारा शांति समिति सदस्यों की बैठक आयोजित की गई जिसमें मोहर्रम पर होने वाले कार्यक्रमों, ताजिया निर्माण, ताजिया जुलूस तथा विसर्जन के बारे में चर्चा की गई बोहरा जमात से भी इस बाबत चर्चा की गई शांति समिति सदस्यों ने कस्बे में बाइकर्स वालों के हुड़दंग रोकने नाबालिकों द्वारा वाहन चलाने, कस्बे में लाइट व्यवस्था, हाट बाजार के दिन पुलिस व्यवस्था (इंतजाम) के साथ ही आगामी तीज त्यौहार एवं विधानसभा चुनाव के समय पुलिस (कानून) को सहयोग की अपील की गई। बैठक में सरपंच रमेश रावत, उप सरपंच थानसिंह भयडिया, वरिष्ठ पत्रकार जगराम विश्वकर्मा, पत्रकार संघ अध्यक्ष गोविंदा माहेश्वरी, असलम खान, साजिद शेख, मुस्तू बोहरा मुस्लिम जमात सदर चांद मोहम्मद मकरानी, अमान पठान ,वैभव जाधव, सारिक खान, शहर कांग्रेस अध्यक्ष हासिम अली आदि अनेक सदस्य उपस्थित रहे। Post navigation नवागत थाना प्रभारी मंडलोई का स्वागत किया, चंदेल को विदाई दी अस्पताल पहुंच मार्ग पर कीचड़ और गंदगी की भरमार