झाबुआ। इस वर्ष भी झाबुआ का दूसरा सबसे ऊंचा व बड़ा राष्ट्रीय ध्वज केशव इंटरनेशनल स्कूल पर फहराया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वाहन पर इस वर्ष भी हर घर तिरंगा अभियान प्रारंभ हुआ है जिसके तहत शहर की केशव इंटरनेशनल स्कूल पर झाबुआ का दूसरा सबसे ऊंचा व सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। संस्था के सौरभ जायसवाल ने बताया कि पिछले वर्ष आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत स्कूल में कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमे बच्चो ने सामूहिक वंदे मातरम गान किया था व हर घर तिरंगा अभियान में बच्चों ने स्वयं तिरंगे खरीदे व अन्य व्यक्तियों को भी इसके लिए प्रेरित किया था तथा विदित है कि केशव इंटरनेशनल स्कूल नगर की सबसे ऊंचाई पर बनी इमारत है जिसका लाभ लेते हुए संस्था में सामूहिक निर्णय लिया गया कि छत पर बड़ा ध्वज फहराया जाए तो इंदौर झंडा हाउस से खादी का बड़ा ध्वज (12′) का बुलवा कर आज स्कूल की छत पर फहराया गया जो हाथीपावा स्थित ध्वज के बाद दूसरा सबसे ऊंचा व बड़ा ध्वज है। उक्त कार्य मे संस्था की उपप्राचार्य शालू जैन, विनायक अहेरिया, कृतज्ञ राठौर, वीरेंद्र भंवर, अनिल भाबोर व अन्य स्टाफ का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। संस्था के संचालक अथर्व शर्मा ने संस्था की इस पहल की सराहना करते हुए इसे शारदा समूह व नगर के लिए गौरव का विषय बताया। ध्वजारोहण के पश्चात संस्था के बच्चों व शिक्षकों द्वारा राष्ट्रगान किया गया। इतने बड़े व ऊंचे ध्वज को देख बच्चो ने भारत माता की जय व वंदेमातरम के जयघोष से सम्पूर्ण वातावरण में जोश भर दिया। Post navigation बाजार से गुम हुए बालक को देखकर बूढ़ी दादी के चेहरे पर आई मुस्कान, पुलिस ने घर पहुंचाया भाजयुमो ने जिला मुख्यालय पर निकाली तिरंगा यात्रा, सैकड़ो युवा हुए शामिल