अमरसिंह वागुल उदयगढ़ उदयगढ़ के बस स्टैंड स्थित राहुल पिता दिनेश चंद्र राठौर के मकान में पिछले हिस्से में चोर बिजली विभाग की सीढ़ी का उपयोग करते हुए कर सीधे दूसरी मंजिल पर पहुंच गए। वहां पर खिड़की तोड़कर घर में प्रवेश कर तिजोरी अलमारी को तोड़कर चोर सोने एवं चांदी के आभूषण के साथ नगदी रुपए एवं दस्तावेज चुरा ले गए। वारदात के वक्त घर में सो रहे थे। परिवार ने जब सुबह 5:00 उठकर देखा तो घर में रखा सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। घर में रखी तिजोरी टूटी पाई गई और इसमें रखे सोने चांदी के आभूषण के साथ दस्तावेज और नगदी ₹800000 रुपए चोर ले गए। आभूषण और नगदी कुल कीमत 23 लाख रुपए को कोई अज्ञात व्यक्ति चोर कर गए। इसकी सूचना थाना क्षेत्र उदयगढ़ को दी गई। पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारी एसडीओपी नीरज नामदेव को सूचना कर विवेचना में लग गए। पुलिस द्वारा दिनभर तहकीकात करते हुए अभी तक कुछ भी सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा। थाना प्रभारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इस पर बारीकी से जांच करते हुए शाम को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 457 , 380 भादवी में पाया जाने के अपराध से अपराध पंजीबद कर विवेचना में लिया गया। Post navigation खेत से आ रहे किसान पर तेंदुए ने किया हमला, किसान गंभीर रूप से घायल उदयगढ़ में लाखों की चोरी करने वाले आरोपियों पर पुलिस ने ईनाम घोषित किया