उदयगढ़। उदयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार रात्रि में दिनेश चंद्र राठौर के घर हुई चोरी के बाद रविवार केा एसपी राजेश व्यास उदयगढ़ पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना भी किया। एसपी ने यहां आरोपियों की जानकारी देने वालों पर 5 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया। उदयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 22-23 की रात्री में व्यापारी दिनेश राठौड़ के घर पर लाखों रुपए की चोरी हुई थी। चोर आभूषण व नकदी चुरा ले गए थे। जिसकी रिपोर्ट पर थाना उदयगढ़ पर अपराध क्रमांक- 321/2023 धारा 457.380 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया ।उक्त प्रकरण में पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर सखाराम सेंगर के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग जोबट नीरज नामदेव के निर्देशन मे अज्ञात आरोपीयों की पतारसी हेतु पुलिस थाना उदयगढ एवं सायबर सेल की टीम का गठन किया गया है। उक्त प्रकरण में अज्ञात आरोपियों की तलाश पतारसी पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर द्वारा 5000 रुपए का नगद ईनाम की उद्घोषणा की गई। जो भी व्यक्ति अज्ञात आरोपीयों के संबंध मे पुलिस को सूचित करेगा उस व्यक्ति को पुरूष्कृत किया जाकर उसका नाम गुप्त रखा जावेगा। Post navigation उदयगढ़ में व्यापारी के यहां हुई लाखों की चोरी उदयगढ पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध की रासुका की कार्रवाई की