अमरसिंह बागुल, उदयगढ़ नगर में थाने के समीप और 12 क्वार्टर के सामने दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण के कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और आए दिन हादसे हो रहे हैं। व्यापारी अपना व्यवसाय बढ़ाने के चक्कर में अपनी दुकानों का सामान सड़क तक सजा रहे हैं। दुकानदार सड़क के किनारे अतिक्रमण कर ठेला गाड़ियों पर सामग्री और अन्य सामान सड़क तक बिछाकर व्यापार कर रहे हैं। इसके चलते रास्ता अत्यंत संकरा हो गया है और वाहन चालकों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अक्सर आमने-सामने से वाहन आने पर जाम की स्थिति बन जाती है। गाड़ियां निकालने के चक्कर में आपस में रगड़ खा जाती हैं, जिससे खरोंचें आने के कारण वाहन मालिकों का भारी आर्थिक नुकसान होता है। शादियों के इस सीजन में सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव अधिक रहता है, लेकिन व्यापारी केवल अपने मुनाफे के लिए आम जनता की परेशानी को नजरअंदाज कर रहे हैं। प्रशासन की कार्रवाई केवल दिखावा स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन कई बार अतिक्रमण हटाने के नाम पर केवल लीपापोती कर वाहवाही लूट लेता है, लेकिन धरातल पर स्थिति जस की तस बनी रहती है। व्यापारियों में प्रशासन का कोई खौफ नहीं है। आम जनता की मांग है कि नायब तहसीलदार, हल्का पटवारी और ग्राम सचिव को इस ओर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। प्रशासन को बिना किसी राजनीतिक दबाव के ईमानदारी से अतिक्रमण हटाओ मुहिम चलानी चाहिए। अतिक्रमणकारियों पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई होनी चाहिए ताकि यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सके। धूप में रखी कोल्ड्रिंक्स से सेहत से खिलवाड़ अतिक्रमण के साथ-साथ तेज धूप और गर्मी में लोगों की सेहत के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा है। ठंडे के नाम पर कई कोल्ड्रिंक्स और पेय पदार्थों को कई दिनों तक चिलचिलाती धूप में रखा जाता है और फिर उन्हें नासमझ ग्राहकों को बेच दिया जाता है। ताज्जुब की बात यह है कि खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों और जांच दलों को यह गंभीर अनियमितता नजर नहीं आती है, जो विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करता है। क्या कहते है सरपंच प्रतिनिधि हम समय समय पर लोगों को समझाते हैं फिर भी वह अपनी दुकान छोड़ कर अतिक्रमण करके रोड पर व्यापार करने में रुचि रखते हैं। जिसके कारण ऐसी समस्या होती है l समझाने के बाद भी नहीं मानते ऐसे व्यापारी के खिलाफ प्रशासन को कार्यवाही करना चाहिए। राजू मुवेल, सरपंच प्रतिनिधि, उदयगढ़ Post navigation उदयगढ़ भगोरिया में युवा मोर्चा का अनोखा सम्मान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भेंट की हाथ से बनी पेंटिंग व हनुमान जी का गोटा प्रशासनिक अमले और जनप्रतिनिधियों ने सूखी बावड़ियों में किया श्रमदान, दिया जल संरक्षण का संदेश