उदयगढ़। शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस तथा आदिवासी समाज के पारंपरिक भगोरिया पर्व के अवसर पर आलीराजपुर जिले ग्राम उदयगढ़ में आयोजित भव्य कार्यक्रम में सम्मान और उत्साह का विशेष दृश्य देखने को मिला।

प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गरिमामयी उपस्थिति में भाजपा युवा मोर्चा एवं जोबट भाजपा युवा टीम द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष माकूजी परवाल, पूर्व विधायक माधव सिंह डावर, जोबट विधानसभा प्रभारी विशाल रावत सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

हाथ से बनी पेंटिंग की भेंट

जोबट भाजपा युवा टीम — शुभम भैया मित्र मंडल, शुभम श्रीवास्तव, वैदिक राठौर, आदित्य श्रीवास्तव, विनय ठाकुर, लकी चौहान और मनोज मौर्य — द्वारा मुख्यमंत्री की हाथ से तैयार की गई आकर्षक पेंटिंग फ्रेम भेंट की गई। इस कलात्मक प्रस्तुति ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

हनुमान जी का गोटा भी किया भेंट

युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को हनुमान जी का पवित्र गोटा भेंट कर प्रदेश की समृद्धि और आदिवासी अंचल के विकास की कामना की। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुआ यह सम्मान समारोह पूरे कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा,मुख्यमंत्री ने भगोरिया उत्सव की सांस्कृतिक महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि यह पर्व आदिवासी समाज की पहचान, एकता और परंपराओं का जीवंत प्रतीक है। प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ढोल-मांदल की थाप, रंग-गुलाल और पारंपरिक नृत्य के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक आस्था और जनभागीदारी का अद्भुत संगम देखने को मिला। अंत में युवा कार्यकर्ताओं ने “जय भाजपा, विजय भाजपा” के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *