अमर बागुल, उदयगढ़ स्वामी विवेकानंद की जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर विकासखंड उदयगढ़ में “ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश” अभियान के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय संगोष्ठी एवं ग्राम विकास पखवाड़ा का आयोजन 18 जनवरी 2026 को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, उदयगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्राम स्तर पर सामाजिक जागरूकता बढ़ाना, जनभागीदारी को सशक्त करना तथा नैतिक मूल्यों को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष अतिथियों द्वारा माल्यार्पण कर किया गया। संगोष्ठी में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, ग्राम विकास समितियों के सदस्यों एवं बड़ी संख्या में युवाओं की सहभागिता रही। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य मांगीलाल चौहान, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कन्हैयालाल नलवाया (निवासी अखोली), धामनंदा सरपंच दिनेश रावत, खंडाला सरपंच श्री राजेश चौहान तथा ब्लॉक समन्वयक राम सिंह निगवाल मंचासीन रहे। मुख्य वक्ता प्रताप सिंह डाबर, सहायक अध्यापक उदयगढ़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज के युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने शिक्षा, अनुशासन एवं सेवा भाव को अपनाकर समाज एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता मंशु भगत, संस्थापक नवा धाम छोटी जुवारी ने सामाजिक समरसता, नशा मुक्ति एवं नैतिक मूल्यों की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए ग्राम स्तर पर सकारात्मक वातावरण निर्माण की बात कही। वक्ताओं ने बताया कि ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान के अंतर्गत ग्राम चौपाल, ग्राम रैली, पारिवारिक संपर्क एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वावलंबन, स्वदेशी भावना, नागरिक कर्तव्य, शिक्षा एवं संस्कार जैसे विषयों को ग्राम स्तर पर प्रभावी रूप से क्रियान्वित किया जाएगा। कार्यक्रम में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संगोष्ठी के अंत में सभी उपस्थितजनों ने ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने का सामूहिक संकल्प लिया। Post navigation जल संचय अभियान 2025 के तहत बोरी बंधान किया उदयगढ़ भगोरिया में युवा मोर्चा का अनोखा सम्मान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भेंट की हाथ से बनी पेंटिंग व हनुमान जी का गोटा