अमर सिंह वागुल, उदयगढ़ उदयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी जुवारी में रायसिंह पिता ननका उम्र 58 वर्ष निवासी नाका फलिया ग्राम छोटी जुवारी पर तेंदुए ने हमला कर दिया। किसान अपने खेत को देखने के लिए खेत में गया था, वहां से शाम करीब 6:00 बजे वह अपने घर लौट रहा था तब अचानक से तेंदुए ने पीछे से हमला कर दिया। इससे किसान गंभीर घायल हो गया। उसे तुरंत गांव वालों की मदद से उदयगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर किया गया। Post navigation व्यापारी के घर में घुसे चोर, नकदी और ज्वेलरी चुरा ले गए उदयगढ़ में व्यापारी के यहां हुई लाखों की चोरी