उदयगढ़। उदयगढ़ में चोरों ने एक मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शुक्रवार रात को चोर व्यापारी दिनेश राठौड़ के मकान में जाली और दरवाजा तोड़ कर घुस गए। इसके बाद अंदर रखी नकदी और ज्लेवरी चुरा ले गए। चोरों ने इतनी सफाई से वारदात को अंजाम दिया कि घर में सो रहे व्यापारी को भनक तक नहीं लगी। वारदात का पता शनिवार सुबह चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। उदयगढ़ पुलिस ने अभी तक किसी तरह की कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है। Post navigation पुलिस ने चलाया “मैं हूँ अभिमन्यु” अभियान, विद्यार्थियों को दी विभिन्न जानकारी खेत से आ रहे किसान पर तेंदुए ने किया हमला, किसान गंभीर रूप से घायल