जीवन राठौड़, सारंगी पेटलावद विधानसभा के ग्राम सारंगी में कांग्रेस की जनसभा को दिग्विजय सिंह ने संबोधित किया। उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए आरोप लगाया की भाजपा द्वारा बड़े-बड़े उद्योगपतियों का कर्ज माफ किया गया लेकिन गरीबों का नहीं किया। भाजपा सरकार ने महंगाई को चरम पर पहुंचा दिया है। दिग्विजय सिंह ने कहा बिजली के बिल हजारों में आ रहे हैं जिससे किसान परेशान है। भाजपा पर आदिवासियों का शोषण करने का आरोप लगाया। आदिवासियों और गरीबों के हक़ का पैसा लेकर बड़े शहरों में मेट्रो बनाने में लगा रही है,। दिग्विजय सिंह कांग्रेस की 15 माह की सरकार की उपलब्धियां और उनके द्वारा किए गए जनहित के कार्यों को जनता के समक्ष रखा। साथ ही जनता से यह वादा भी किया कि जो लोग उनके 15 माह की कांग्रेस सरकार में कर्ज माफी से चूक गए थे उन लोगों का कर्ज माफ अगली सरकार बनने पर किया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस के वचन पत्र का उल्लेख करते हुए कहा उनकी सरकार बनती है तो बिजली का बिल माफ कर दिया जाएगा, कांग्रेस की सरकार बनते ही गेहूं समर्थन मूल्य पर ₹2600 क्विंटल खरीदे जाएंगे। उन्होंने कहा भाजपा ने पंचायत के अधिकारों को छीन कर बड़े अधिकारों के हाथों में दे दिया है जिन्हें वापस सरकार बनते ही दे दिए जाएंगे। दिग्विजय सिंह की इस सभा ने कार्यकर्ताओं में भी जोश भर दिया। Post navigation देश के लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का हुआ अनावरण घर में घुसकर हथियार के दम पर की वारदात, लाखों के जेवर और नकदी चुरा ले गए चोर