जीवन राठौड़, सारंगी शुक्रवार की रात्रि को सारंगी निवासी गेंदालाल मालवीय के घर को चोरों निशाना बनाया। यहां पर हथियार दिखाकर वारदात को अंजाम दिया और लाखों रुपए के गहने व नकदी चुरा ले गए। एक ही घर के पास तीनों भाइयों के मकान है। जिसे चोरों ने बाहर से बंद कर दिया और बीच वाले मकान को टारगेट कर दरवाजे को बड़े पत्थरों से तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर में रखी गोदरेज के लाकर को तोड़ा ,घर में सो रहे रोहित जागा तो चोरों ने हथियारों से धमकाते हुए मुंह पर कम्बल ओढ़ा कर सुला दिया। उसके हाथ में हथियार थे, रोहित कियोस्क चलाता है जिसके एक लाख रुपए के आस-पास नगदी और रोहित की पत्नी के सोने, चांदी के पायल व सोने की अंगुठी अन्य जैवर को बदमाश चुरा ले गए। चोरों के साथी कमरे में हाथियार ले कर खड़े रहे और दूसरे राहुल के कमरें में गया और राहुल के गोदरेज को भी तोडा़ और उसमें से भी पच्चीस रुपए और राहुल की पत्नी के सोने, चांदी के जेवरात लेते हुए दादी के पास से पांव से चांदी के पायल व चांदी के अंगुठे और पेटी तोड़ कर उसमें रखे दस हजार नगदी ने पंद्रह से बीस मिनट में चुरा लिए। राहुल ने बताया मेरे पापा परिवार में रात्रि जागरण था उसमें गये हुए थे उन्हें फोन कर बुलाया, तो वे शोर करते हुए आएं और उनके साथ परिवार के ओर सदस्य भी शोर करते हुए आ रहें थे जिन्हें देख कर चोर भाग निकले। चोरों ने बड़े ही शातीराने तरीके से वारदात को अंजाम दिया और अपने साथ लाए लोहे की सीड़ी व दरवाजा तोड़ने में उपयोग किये बड़े बड़े पत्थर भी मोके पर छोड़ भागे। गांव भागते हुए श्मशान घाट पर मुंह पर बांधा हुआ गमछा व शाल और एक लकड़ी भी छोड़ कर भागे गए। सारंगी व पेटलावद पुलिस घटना के बाद रात्रि में मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। Post navigation कांग्रेस की सरकार बनी तो सरपंचो, जनपदो और जिला पंचायत सदस्यों को अधिकार पुुनःदिए जाएंगे: दिग्विजय सिंह विधानसभा चुनाव खत्म होते ही फिर लगी आचार संहिता, ग्राम पंचायत सारंगी में उपचुनाव के तहत लगी आचार संहिता