आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर बेटों में होने वाले विवाद के बीच दो भाइयों में भी विवाद हो गया। इसके चलते बड़े भाई ने अपने छोटे भाई को फालिया मारकर घायल कर दिया। चिकना पिता थाउ वसुनिया भील 45 वर्ष निवासी गिरधा तड़वी फलिया ने बताया मैं खेती किसानी का काम करता हूं। मेरा लड़का हितेश व मेरे भाई लोंगसिंह का लड़का राकेश दोनों गुजरात अमरेली में खेती करते हैँ। आज मैं अपने घर के बाहर बैठा था तभी मेरा बडा भाई लौंगसिंह मेरे घर पर हाथ में तेज धारदार फालिया लेकर आया और मुझे बोला कि तेरा ंलड़का हितेश मेरे लड़के राकेश के साथ अमरेली गुजरात में झगड़ा क्यों करता है कहकर माँ बहन की गालियां देने लगा। मैंने गालियां देने से मना किया तो लौंगसिंह ने फालिये से मुझे मारने लगा तो मैंने फालिया को मेरे दोनों हाथ से पकड़ लिया। फालिया को पकड़ने से मेरे दोनों हाथ के पंजों पर चोट आई । मैं चिल्लाया तो मेरी पत्नी हिंगलीबाई व मेरा लड़का हितेश दौड़कर आए और बीच बचाव किया। लौंगसिंह जाते जाते बोला कि आज तो तू बच गया है किसी दिन तुझे जान से खत्म कर दूँगा। मेरी पत्नी हिंगलीबाई व लडके हितेश को साथ लेकर थाने वह थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा। Post navigation रोटी नहीं दी तो पति ने पत्नी की हत्या कर दी उत्कृष्ट विद्यालय के विज्ञान माॅडल का स्टेट लेवल पर चयन