आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर

सेजावाड़ा के वेट फलिया में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। मामले में आरोपी के पिता ने पुलिस थाने में हत्या का प्रकरण दर्ज कराया है। आरोपी के पिता नानसिंह ने पुलिस को बताया रविवार शाम को वह घर के आंगन में बैठा था तभी मेरा लड़का नाथिया खेत से आया व मुझे आकर बोला कि मेरी औरत गमाबाई मुझे समय पर रोटी नही देती है।

आरोपी नाथिया

इसके बाद मुझे एक डंडा मारा जिससे मेरे दाए हाथ की कलाई के पास चोट लगी। मुझे मारपीट कर घर के अन्दर गया व बहू गमाबाई को बोला कि तू मेरे को समय पर रोटी नहीं देती है। कहकर चूल्हे के पास रखी ईंट उठाकर बहु गमाबाई के सिर व चेहरे पर दो-तीन बार मारा जिससे गमाबाई को सिर व चेहरे पर काफी चोट आई। मैं चिल्लाया तो मेरी पत्नी खेटलीबाई भी आई उसने भी देखा कि बहु को मुंह व सिर में बहुत चोट लगी है और खून निकल रहा था व जमीन पर पडी थी। फिर मैं व पत्नी खेटलीबाई ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो लड़का नाथिया बोला कि मेरे पास मत आना नहीं तो तुमको भी जान से खत्म कर दूंगा। फिर लड़का नाथिया ईंट लेकर पास वाले ढालिया (झोपडी) मे चला गया। मैंने व मेरी औरत खेटलीबाई ने मेरी बहु गमाबाई को पास मे जाकर देखा तो उसके सिर व चेहरे से काफी खुन निकल गया था व उसकी मौत हो चुकी थी। नानसिंह ने पुलिस थाने में प्रकरण दर्ज कराया है। पुलिस ने धारा 302 में प्रकरण दर्ज किया है। इससे पहले सूचना मिलने पर थाना प्रभारी शिवराम जमरा व सेजावाड़ा चौकी प्रभारी दिलीप माली मौके पर पहुंचे और पंचनामा बनाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *