इरशाद खान बरझर। आजाद नगर थाना की बरझर पुलिस चौकी के अंतर्गत महेंद्रा पंचायत के रणखेतर फलिया जुनागाव निवासी बदिया पिता वागला उम्र 22 वर्ष ने घर से दुर आम के पेड़ पर पेंट से फंदा लगाकर फांसी लगा ली। युवक ने यह कदम क्यो उठाया इसका कारण अज्ञात है। जानकारी अनुसार बदिया की अभी एक हफ्ते पहले ही बरझर के तम्बोलिया फलिया में शादी हुई थी। बताया जा रहा है शनिवार रात्रि में बदिया नशे में था व घर पर अपना शर्त फेंककर घर से निकाल था । घर वालों ने रात्रि में बदिया को तलाश किया पर नहीं मिला। वहीं रविवार सुबह बदिया का शवि आम के पेड़ पर लटकता हुआ मिला । सूचना पर मोके बरझर चोकी प्रभारी शिवा तोमर मौके पर पंचनामा बनाकर शव को पीएम के लिए भेजा। जांच रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह साफ होगी। Post navigation गांव में डीजे पर लगे पूर्ण प्रतिबंध, चौकी प्रभारी को आवेदन देकर मांग की शासकीय कार्य में बाधा डालने, शासकीय कर्मचारियों के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने पर सचिव और सहायक सचिव ने चौकी प्रभारी को दिया आवेदन