इरशाद खान बरझर। शासकीय कार्य में बाधा डालने एवं शासकीय कर्मचारियों के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने पर संजय चंगोड, सचिव ग्राम पंचायत बडा खुटाजा, दिनेश परमार रोजगार सहायक ग्राम पंचायत बडा खुटाजा ने पुलिस चौकी बरझर थाना च.शे.आजाद नगर आवेदन दिया है। आवेदन में बताया है कि सचिव संजय व सहायक सचिव दिनेश दोनों ग्राम पंचायत बडा खुटाजा में पदस्थ है। शासन के नियमानुसार प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत प्रदाय आवासो का जियो टैग करने हेतु दिनांक 6 मई 2023 शनिवार को ग्राम पंचायत बड़ा खुटाजा के तड़वी फलिया में गये थे। वहाँ पर मनु पिता गोरधन मावी भील निवासी ग्राम बडा खुटाजा तडवी फलिया, मदन पिता कान्जी जाति भील ग्राम बडा खुटाजा तडवी फलिया द्वारा अचानक हमारे साथ मारपीट की गई। गन्दी गन्दी गालियां दी तथा जान से मारने की धमकी दी गई और इस फलिये में अगर पुनः दिखाई दिए तो जान से मारने व हाथ पैर काटने की धमकी दि गई है। जिससे हमारी जान को खतरा है। साथ ही शासकीय कार्य में रूकावट डाली जा रही है। ऐसी स्थिती में आरोपियों के विरूद्ध जांच कर सख्त कार्यवाही की जाए। Post navigation नवविवाहित युवक का शव आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला हमारे पूर्वज सो-डेढ़ सौ साल तक जीवित रहते थे उसकी मुख्य वजह आयुष पद्धति से इलाज करना है