जितेंद्र वाणी, नानपुर

आलीराजपुर जिले के नानपुर पुलिस थाना अंतर्गत सेज़गाव के नदी पार फलिये में शमसान घाट पर ग्रामीणों को मगरमच्छ नजर आया है। इससे हड़कंप मच गया।

ग्रामीण नवलसिह बघेल, मालसिंह तोमर, मुलेसिंह चौहान, लालसिंह चौहान ने बताया कि कई बार वन विभाग को सूचना करने के बावजूद अधिकारी ध्यान नही दे रहे। जब कि सेज़गाव नानपुर पुलिस थाने का सबसे बड़ा गांव है। आये दिन शमशान घाट पर अंतिम संस्कार में शामिल होने ग्रामीण आते है और नदी में नहाने को जाते है। ग्रामीणों की मांग है कि जिला प्रसाशन जल्द इस मगरमच्छ को पकड़े ताकि हमे राहत मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *