जितेंद्र वाणी, नानपुर आगामी विधान सभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस मुख्यालय द्वारा स्थाई वारंटी एवं गिरफ्तारी वारंटी की तामिली के लिए आदेशित किया गया। इसी कड़ी में आलीराजपुर एसपी राजेश व्यास द्वारा वारंटियों की धरपकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी के पालन में थाना नानपुर द्वारा एक टीम बनाकर थाना क्षेत्र मे रवाना की गई। टीम ने अपराध क्रमांक 98/18, न्यायालय के प्रकरण कमांक 878/18 धारा 294, 427, 506, 34 भादवि के स्थाई वारंटी कलमसिंह पिता छोटेसिंह जाति भीलाला उम्र 45 वर्ष निवासी रावडी को मुखबिर की सूचना पर पकडकर न्यायालय में पेश किया गया। स्थाई वारंटी को पकड़ने में नेपालसिह चौहान थाना प्रभारी थाना नानपुर, सउनि. दिनेश अवास्या प्रआर.संजय, प्रआर. सुरेश, आर. धनसिंह, आर. रधुवन अधिकारियों/कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा है। Post navigation अब यहां नजर आया मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत राठौड़ समाज ने ड्रेस कोड में बग्गी के साथ निकाली शोभायात्रा