शेख हैदर भाई जिला कांग्रेस सचिव पद पर नियुक्त

- Advertisement -

थांदला। जिला कांग्रेस कमेटी  की अनुशंसा पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा शेख हैदर भाई कल्याणपुरा वाला को जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। उक्त नियुक्त पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर व्याप्त है। उक्त नियुक्त पर पूर्व केंद्रीय मंत्री, विधायक कांतिलाल भूरिया, विधायक विरसिंह भूरिया,प्रदेश युकां अध्यक्ष विक्रांत,भूरिया,कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश रांका,जिला पंचायत अध्यक्ष सोनल जसवंत भाबोर,जिला संगठन मंत्री जसवंत भाबोर, वरिष्ठ नेता नगीन शाहजी, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व जनपद अध्यक्ष गेंदाल डामोर, पूर्व जनपद अध्यक्ष चेनसिंग डामोर,कांग्रेस प्रवक्ता विकास रावत,शहर कांग्रेस अध्यक्ष आनंद चौहान,उपाध्यक्ष अशोक मोरिया,पूर्व नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मण राठौड़ आदि ने शुभकामनाएं दी।