थांदला। ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी थांदला द्वारा स्थानीय कांग्रेस कार्यालय पर महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम दोनों महान नेताओं के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।इस अवसर पर ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गेंदाल डामोर ने कहा कि आज हम देश के महान नेताओं महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मना रहे हैं, महात्मा गांधी जी के विचार हम सबके लिए पथ- प्रदर्शक करते आए हैं, उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन देश के प्रति समर्पित कर दिया,अहिंसा का रास्ता अख्तियार कर विश्व को एक नई दिशा प्रदान की। उनके योगदान के कारण ही आज सम्पूर्ण विश्व अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस मना रहा है,आज हम उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करने आए हैं मगर उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित होगी।
