सांसद निधि से बांटे टैंकर, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता

- Advertisement -

थांदला। भारतीय जनता पार्टी के सांसद गुमान सिंह डामोर द्वारा काकनवानी मण्डल में बाबा कोकिंदा मे सांसद निधि से टैंकर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

भाजपा के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण नायक, सांसद प्रतिनिधि दिलीप कटारा, भील सेवासंघ संस्था के अध्यक्ष अजय डामोर, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री राजेश वसुनिया, मण्डल अध्यक्ष कमलेश, श्यामा ताहेड, पूर्व मंडी अध्यक्ष मनु डामोर, जनपद सदस्य मकन डामोर, मंडल महामंत्री मनु डामोर सरपंच बाबू निनामा, सरपंच रत्न सिंग बामनिया, सरपंच कांशु डामोर, सरपंच बहादुर डामोर, सरपंच कमलेश डामोर हरीनगर, सरपंच दिनेश डामोर, सरपंच दिना नाथू डामोर, सरपंच रामशु गणावा, सरपंच प्रथा मुनिया, सरपंच माल्सिंग डामोर, पूर्व जनपद सदस्य मोला पारगी, सरपंच कड़वा कटारा, सरपंच बाबूडी मनु डामोर, नोगावा युवा मोर्चा मण्डल महामंत्री पिंटू जी ठाकुर, मीडिया प्रभारी विक्रम डोडियार आदि कार्यकर्ता उदय सिंह वसाया, कालिया सिगाड, टेगा डामोर, नीलेश बारिया, राधू जी बारिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।