संस्कार पब्लिक स्कूल थांदला के विद्यार्थी जिले की प्रावीण्य सूचि में, 10वीं-12वीं का परिणाम रहा श्रेष्ठ
थांदला। संस्कार पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल थांदला का सत्र 2025-26 का कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम श्रेष्ठ रहा । कक्षा 10वीं में कुल 84 विद्यार्थियों में से 64 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इनमें कु. देशना दीपक चौधरी ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले की प्रावीण्य सुची में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा संस्था में कु. नैना बाबु डामोर ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं मा. दक्ष विनोद मोदी ने 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसी प्रकार कक्षा 12वी में कुल 115 विद्यार्थियों में से 89 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इनमें से कु. तनिशा सुमित कांकरिया ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले की प्रावीण्य सुची में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा संस्था में कु. निधि सचिन ब्रजवासी ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा कु. अवधि राकेश जैन ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी भास्कर गाचले द्वारा बच्चों एवम अभिभावकों को अपने कार्यालय पर बुलाकर सम्मानित किया एवम शुभकामनाए दी ।
